UPTET एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जो शिक्षक की पात्रता की जांच के लिए UPBEB (उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड) द्वारा आयोजित की जाती है। यह उन लोगों के लिए एक पात्रता परीक्षा है, जो सरकारी स्कूलों में शिक्षण नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तर प्रदेश के स्कूलों में प्राथमिक शिक्षकों और जूनियर शिक्षकों की भर्ती के लिए है।
UPTET 2020-2021 की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग टीईटी की परीक्षा का आयोजन मार्च 2021 को किया जाएगी। UPTET 2020-2021 Avedan Patra आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। यूपी टीईटी 2020-2021 के लिए आवेदन पत्र updeled.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। आवेदन प्रकिया समाप्त होने के बाद यूपीटीईटी 2020-2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मार्च में ऑफिसियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए जारी किये जा सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार जो UPTET 2020-2021 परीक्षा यानी यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020-2021 से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वे इस पेज पर दी गयी जानकारी को अच्छे से पढ़ सकते हैं।
Table of Content
- UPTET Important Date
- UPTET Eligibility Criteria
- UPTET Application From
- UPTET Admit Card
- UPTET Exam Pattern
- UPTET Syllabus
- UPTET Result
UPTET 2020-2021 | यूपीटीईटी 2020-2021
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020-21 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने कम से कम 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली होनी चाहिए और इसके साथ ही साथ उम्मीदवार के पास Elementary Education में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। UPTET 2020-21 से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण तिथियों की जाँच के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
कार्यक्रम | तिथि |
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | जनवरी 2021 |
Application शुरू होने की तिथि | जनवरी 2021 |
आवेदन की अंतिम तिथि | फरवरी 2021 |
Admit Card जारी होने की तारीख | मार्च 2021 |
Exam की तारीख | मार्च 2021 |
Answer Key की तारीख | जारी की जाएगी |
Result की तारीख | जारी की जाएगी |
UPTET Eligibility Criteria 2020-2021
यूपीटीईटी 2020-21 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यताओं का होना आवश्यक है।
UPTET शैक्षिक योग्यता
कक्षा IV के लिए: प्राथमिक
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक और NCTE / भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से दो वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed.) या
- स्नातक की डिग्री और 2 साल बीटीसी, सीटी (नर्सरी) / नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण (एनटीटी) या
- Special B.T.C. स्नातक डिग्री या
- उत्तर प्रदेश में 2 साल और BCT उर्दू में विशेष प्रशिक्षण के साथ स्नातक की डिग्री या
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (उर्दू शिक्षक के लिए) से स्नातक की डिग्री या मोअल्लिम-ए-उर्दू की डिग्री।
कक्षा VI-VIII के लिए: जूनियर
- नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) के द्वारा मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट से बैचलर डिग्री और BTC या
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री और भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से B.Ed / B.Ed विशेष शिक्षा या
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट (10 + 2) और NCTE / UGC मान्यता प्राप्त संस्थान के 4 साल BA / B.Sc.Ed. / B.Ed या
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट (10 + 2) और प्रारंभिक शिक्षा में 4 साल की डिग्री (B.El.Ed) या
- न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री और बीई की डिग्री
UPTET Application Form 2020-21 (यूपीटीईटी 2020-21 आवेदन पत्र)
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UPBEB द्वारा आयोजित की जाती है। टीईटी आवेदन पत्र जल्द ही यूपीबीईबी द्वारा जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार यूपी टीईटी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने से पहले कृपया पात्रता मानदंड की जांच करें।
Application Form: यूपीटीईटी 2020-2021 आवेदन पत्र के लिए यहाँ क्लिक करें।
Official Website: updeled.gov.in
आवेदन शुल्क
- अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: रूपये 400/-
- एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: रूपये 200/-
- विकलांग उम्मीदवारों के लिए: निःशुल्क
- उम्मीदवार अपना आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
UPTET Admit Card 2020-21 (यूपीटीईटी 2020-21 प्रवेश पत्र)
UPTET प्रवेश पत्र 2020-21 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो गया है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को एप्लीकेशन नंबर के जरिए लॉगइन कर डाउनलोड कर सकते हैं। UP TET Admit Card 2020-21 परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, आपको एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों की जाँच करना चाहिए।
Admit Card: यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
प्रवेश पत्र निम्न लिखित विवरण उल्लेखित है:
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- जन्मतिथि
- वर्ग
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र और जिले का नाम
- परीक्षा की तिथि
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में अपने प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो आईडी भी ले जाना होगा। फोटो आईडी आप इनमे से कोई भी ले सकते हैं:
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- राशन पत्रिका
- वोटर आईडी कार्ड
UPTET 2021 Exam City (यूपीटीईटी परीक्षा शहर)
यूपीटीईटी 2020 परीक्षा शहर की जाँच यहाँ से करें,
UPTET Exam Pattern 2021 (यूपीटीईटी एग्जाम पैटर्न)
UPTET 2020-21 में दो पेपर होंगे; पहला पेपर उन उम्मीदवारों के लिए होगा जिन्होंने प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5) के पद के लिए आवेदन किया है और दूसरा पेपर उन लोगों के लिए होगा जिन्होंने जूनियर शिक्षक के पद के लिए आवेदन किया है।
- पेपर 1 और पेपर 2 में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं।
- प्रति प्रश्न 1 अंक दिया जाता है।
- परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता है।
यूपीटीईटी पेपर 1
विषय | प्रश्न | अंक |
Child Development and Pedagogy (Compulsory) | 30 | 30 |
भाषा I (हिंदी) | 30 | 30 |
भाषा II (English/उर्दू/संस्कृत) | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
यूपीटीईटी पेपर 2
विषय | प्रश्न | अंक |
Child Development and Pedagogy | 30 | 30 |
भाषा I (हिंदी) | 30 | 30 |
भाषा II (English/उर्दू/संस्कृत) | 30 | 30 |
Mathematics & Science b. Social Studies/Social Science | 60 | 60 |
Total | 150 | 150 |
UPTET 2021 Syllabus (यूपीटीईटी सिलेबस 2021)
यूपी टीईटी 2021के पूरे सिलेबस के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।
पेपर 1 के लिए
Child Development and Teaching Methodology
- Child development concept
- Concept of Inclusive Education
- Learning and pedagogy
- Understanding children with special needs
भाषा I
- भाषा की समझ
- भाषा विकास का शिक्षण
- खाली जगह भरें
- विलोम और पर्यायवाची
- स्पॉटिंग त्रुटि / वाक्य सुधार
- मुहावरे और वाक्यांश
भाषा II
- भाषा की समझ
- भाषा विकास का शिक्षण
- भाषा कौशल
गणित
- संख्या प्रणाली
- आकृतियाँ और ज्यामिति
- डेटा संधारण
- माप और इकाइयाँ
पर्यावरण अध्ययन
- परिवार और दोस्त
- खाद्य और पोषण
- आश्रय
- पानी, यात्रा
- चीजें हम बनाते हैं और करते हैं
पेपर 2 के लिए
Child Development, Learning and Pedagogy
- Child development concept
- The concept of inclusive learning and understanding language children with special needs
- Learning and pedagogy
भाषा 1 (हिंदी)
- गद्यांश
- व्याकरण
- भाषा शिक्षाशास्त्र
भाषा 2
- गद्यांश और भाषा समझ
- व्याकरण कौशल
- भाषा शिक्षाशास्त्र
Mathematics/ Science B. Social Studies/Social Science
- Science
- Food & Materials
- How things work
- Moving things
- People and ideas
- Natural phenomenon and resources
- The world of the living
- Pedagogy of science
- Social studies
- इतिहास
- भूगोल
- सामाजिक और राजनीतिक जीवन
- Economics and static GK
- उत्तर प्रदेश से सम्बंधित प्रश्न
- Social studies pedagogy
- Mathematics
- संख्या प्रणाली और सरलीकरण
- प्रतिशत और अनुपात
- कार्य समय
- गति और दूरी
- बीजगणित और मेन्सुरेशन
- ज्यामिति
- औसत
- लाभ हानि
- Pedagogy of mathematics
UPTET Result 2021 (यूपीटीईटी परिणाम 2021)
UPBEB टीईटी परिणाम जारी करता है, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया होगा वे आधिकारिक वेबसाइट से सीधे अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा और फिर आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
UPTET 2021 की और अधिक जानकारी के लिए आप यहाँ से पिछले वर्ष की आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।