संघ लोक सेवा आयोग यानि कि यूपीएससी ने सिविल सर्विस रिजल्ट 2018 जारी कर दिया है। यूपीएससी ने 759 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है जिन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस 2018 परीक्षा पास की है। यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में कनिष्क कटारिया ने पूरे देश में AIR 1 रैंक हासिल की है।
यूपीएससी सिविल सर्विस 2018 मेन परीक्षा 28, 29, 30 सितम्बर 2018, 06, 07 अक्टूबर 2018 को आयोजित की गयी थी जिसका रिजल्ट 20 दिसंबर, 2018 को जारी हुआ था। उसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी सिविल सर्विस 2018 इंटरव्यू का रिजल्ट 05 अप्रैल, 2019 को जारी कर दिया गया है।
यूपीएससी सिविल सर्विस रिजल्ट 2018
यूपीएससी सिविल सर्विस 2018 रिजल्ट, संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है जो कि एक पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार इस पीडीएफ में अपना नाम जाँच सकते हैं।
आईएएस कार्यक्रम | तारीख |
---|---|
आवेदन प्रक्रिया | 07 फरवरी 2018 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 06 मार्च 2018 |
प्रिलिम एग्जाम | 03 जून 2018 |
प्रिलिम रिजल्ट | 14 जुलाई 2018 |
मेन एग्जाम | 28, 29, 30 सितम्बर, 06 और 07 अक्टूबर 2018 |
मेन रिजल्ट | 20 दिसंबर 2018 |
इंटरव्यू | मार्च 2019 |
फाइनल रिजल्ट | 05 अप्रैल 2019 |
यूपीएससी सिविल सर्विस 2018 फाइनल रिजल्ट : यहाँ से देखें रिजल्ट
कैसे जांचें यूपीएससी सिविल सर्विस रिजल्ट 2018?
जो भी उम्मीदवारों ने यूपीएससी सिविल सर्विस इंटरव्यू में शामिल हुए थे या इस वर्ष सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे सिविलसर्विस फाइनल रिजल्ट की जाँच कर सकते हैं। रिजल्ट जांचने के लिए हम यहाँ कुछ आसान से चरण बता रहे हैं:
- सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएँ।
- संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट की लिंक दी गयी है।
- लिंक पर क्लिक करने पर आपको रिजल्ट दिखयी देगा।
- यूपीएससी आईएएस फाइनल रिजल्ट 2018 पीडीएफ फॉर्मेट में दिखाई देगा।
- उम्मीदवार ओपन हुए पीडीएफ में अपना रिजल्ट जांचने के लिए कंप्यूटर में Ctrl+F प्रेस करें और इसमें अपना रोल नंबर डालें।
- रोल नंबर एंटर करते ही आपका रोल नंबर हाईलाइट हो जायेगा।
यूपीएससी सिविल सर्विस 2018 टॉप 10 टॉपर
- कनिष्क कटारिया
- अक्षत जैन
- जुनैद अहमद
- श्रेयांश कुमत
- सृष्टि जयंत देशमुख
- शुभम गुप्ता
- करनाती वरुण रेड्डी
- वैशाली सिंह
- गुंजन त्रिवेदी
- तन्मय वशिष्ट शर्मा
यूपीएससी सिविल सर्विस रिजल्ट 2018 कैटेगरी के अनुसार
कुल चुने गए उम्मीदवार : 759
- जनरल वर्ग के उम्मीदवार : 361
- ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार : 209
- एससी वर्ग के उम्मीदवार : 128
- एसटी वर्ग के उम्मीदवार : 61