UP Super TET 2021 : सुपर टीचर पात्रता परीक्षा (Super TET) जिसे आमतौर पर सुपर टीईटी के रूप में जाना जाता है। Super TET परीक्षा सरकारी स्कूलों के लिए प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर शिक्षण पेशे के लिए योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त करने के लिए राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है। सुपर टीईटी हर साल आयोजित की जाने वाली एक ऑफ़लाइन परीक्षा है और केवल UPTET / CTET के योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। शिक्षकों की भर्ती के लिए सुपर टीईटी परीक्षा वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है।
जूनियर हाई स्कूल शिक्षक के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को अधिसूचना में बताये गए सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है जिसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए जल्द ही जारी होने वाली आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना होगा। सुपर टीईटी जूनियर हाई स्कूल शिक्षक परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) द्वारा किया जाता है।
UP Super TET 2021 Notification
उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग ने हाल ही में 10 फरवरी 2021 को यूपी सुपर टीईटी 2021 परीक्षा के संबंध में अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक विज्ञापन 18 फरवरी 2021 को जारी किया जाएगा। यूपी सुपर टीईटी 2021 परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के जूनियर हाई स्कूल में उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक और हेडमास्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है। यह भर्ती प्रक्रिया यूपी एडेड स्कूलों में सहायक अध्यापक और हेड मास्टर के 1894 रिक्त पदों को भरने के लिए किया जाएगा।
1894 यूपी एडेड जूनियर शिक्षक रिक्तियों में से 1504 पद सहायक शिक्षक पदों के लिए और 390 हेड मास्टर पदों के लिए हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार जूनियर एडेड हाई स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए 22 फरवरी 2021 से आवेदन कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2021 को समाप्त होगी। यूपी सुपर टेट 2021 परीक्षा से सम्बंधित रिक्तियों, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियों, कटऑफ, एडमिट कार्ड, रिजल्ट तथा अधिक जानकारी हमारे इस पेज से प्राप्त कर सकते है।
UP Super TET 2021 Important Dates
उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग ने जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापक और हेडमास्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 22 फरवरी 2021 से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मार्च 2021 घोषित की गयी है। सुपर टीईटी 2021 परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल 2021 को किया जायेगा। महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गयी है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 22 फरवरी 2021 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 08 मार्च 2021 |
फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 09 मार्च 2021 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 05 अप्रैल 2021 |
परीक्षा तिथि | 11 अप्रैल 2021 |
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 16 अप्रैल 2021 (प्रोविशनल) 07 मई 2021 (फाइनल) |
परिणाम | घोषित की जायेगी |
Super TET 2021 Eligibility criteria
आयु सीमा
आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष में बीच होनी चाहिए। (01 जुलाई 2020 के अनुसार)
शैक्षणिक योग्यता
सहायक अध्यापक के लिए :
उम्मीदवार B.Ed /BTC /D.El.Ed या 4 वर्ष का B.El.Ed या इससे संबधित कोई कोर्स किया होना चाहिए।
उम्मीदवार ने UPTET /CTET परीक्षा उत्तीर्ण किया होना चाहिए।
हेडमास्टर :
उम्मीदवार के पास न्यूनतम 5 साल के टीचिंग एक्सपीरियंस के साथ ग्रेजुएट या इससे संबंधित कोई कोर्स होना चाहिए।
Super TET 2021 Vacancy Details
यूपी सुपर टीईटी 2021 परीक्षा के अंतर्गत यूपी एडेड स्कूलों में सहायक अध्यापक और हेड मास्टर के 1894 रिक्त पदों को भरा जाना है। 1894 यूपी एडेड जूनियर शिक्षक रिक्तियों में से 1504 पद सहायक शिक्षक पदों के लिए और 390 हेड मास्टर पदों के लिए हैं।
Super TET 2021 Selection Process
यूपी जूनियर हाई स्कूल रिक्तियों के लिए उम्मीदवारो का चयन निम्नलखित चरणों के आधार पर किया जायेगा।
- लिखित परीक्षा
- इंटरव्यू
Super TET 2021 Exam Pattern
- सुपर टीईटी परीक्षा 12 वीं कक्षा से हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, पर्यावरण और सामाजिक अध्ययन पर आधारित होगी।
- शिक्षण कौशल, बाल मनोवैज्ञानिक, सूचना प्रौद्योगिकी और जीवन कौशल प्रबंधन और दृष्टिकोण के प्रश्न D.El.Ed पर आधिरित होंगे।
- UP Junior High School Recruitment 2021 परीक्षा की अवधि 2:30 घंटे होगी।
सुपर टीईटी एक ऑफलाइन परीक्षा है जिसमे 150 प्रश्न अधिकतम 150 अंको के लिए पूछे जायेगे।
विषय | अधिकतम अंक |
भाषा- हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत | 40 |
विज्ञान | 10 |
गणित | 20 |
पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन | 10 |
शिक्षण पद्धति | 10 |
बाल मनोवैज्ञानिक | 10 |
सामान्य ज्ञान /वर्तमान व्यवसाय | 30 |
तार्किक ज्ञान | 05 |
सूचना प्रौद्योगिकी | 05 |
जीवन कौशल / प्रबंधन और योग्यता | 10 |
कुल | 150 |
How to Apply For UP Junior High School Teacher Recruitment 2021
Super TET 2021 परीक्षा में आवेदन नीचे दिए गए कुछ आसान तरीके से कर सकते है।
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) की आधिकारिक वेबसाइट uphesc.org पर जाना होगा।
- होम पेज आपको UP Aided Junior High School Notification 2021 की विज्ञापन लिंक पर जाना होगा।
- सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद Apply Now पर क्लिक करें।
- सुपर टीईटी से संबधित सभी जानकरी नाम, पता आदि भरे।
- उम्मीदवार अपना नवीनतम फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें।
Super TET 2021 Admit Card
उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र Uttar Pradesh High Education Service Commission (UPHESC) की आधिकारिक वेबसाइट uphesc.org से डाउनलोड कर सकते है। प्रवेश पत्र के बिना उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है। Super TET UP Aided Junior High School Teacher Admit card 2021 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। Admit Card परीक्षा के कुछ समय पहले जारी किये जायेगे। प्रवेश पत्र के लिए आप हमारे पेज के साथ बने रहे।
UP Super TET Cutoff
कटऑफ एक न्यूनतम उत्तीर्णांक होता है जो कि UPHESC द्वारा निर्धारित किया जाता है। यदि परीक्षा में कठिन प्रश्नो को पूछा गया है तो कटऑफ कम होगी और यदि परीक्षा में आसान प्रश्नो को पूछा गया है तो कटऑफ अधिक होगी।
वर्ग | न्यूनतम उत्तीर्णांक प्रतिशत | उत्तीर्णांक |
सामान्य जाति | 45% | 67 /150 |
ओबीसी /एससी /एसटी | 40% | 60 /150 |
Super TET Junior High School Techer Result
यूपी सुपर टीईटी 2021 परीक्षा परिणाम परीक्षा लेने वाली संस्था द्वारा जारी किया जायेगा। परीक्षा परिणाम अगस्त 2021 के महीने में घोषित किया जायेगा और जो उम्मीदवार परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे उन्हें सुपर टीईटी का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवार को परीक्षा के योग्य परिणाम के साथ प्रमाणित होने के लिए 60% से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा।