यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2019, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित कर दिया गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष यूपीएमएसपी(UPMSP) के द्वारा किया जाता है। यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र-छात्राएं अपने यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड 10 वीं परीक्षा में करीब 33 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे लेकिन करीब 2.5 लाख छात्रों ने परीक्षा बीच में ही छोड़ दी थी। अब करीब 30 लाख छात्र अपने यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2019 का इंतज़ार कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश हाईस्कूल परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। समाचार पत्रों के अनुसार यूपी बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 27 अप्रैल 2019 को यूपी बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट upresults.nic.in पर आ सकता है। हमने अपने इस पोस्ट में यूपी बोर्ड हाई स्कूल 2019 रिजल्ट की लगभग सभी जानकारी समाहित करने की कोशिश की है जिससे छात्र पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।
यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2019
छात्र-छात्रों के लिए यूपी बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2019 जानना बहुत ज़रूरी होता है क्योकि दसवीं रिजल्ट पर ही छात्रों का भविष्य निर्भर करता है क्योकि 10 वीं बोर्ड के रिजल्ट के अनुसार ही छात्रों को 11 वीं और 12 वीं के लिए विषयों का चुनाव करना होता है। इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल 2019 फरवरी माह में ही आयोजित की गयी थी। यूपी 10 वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 07 फरवरी, 2019 से 28 फरवरी, 2019 तक किया गया था।
यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम | तारीख |
---|---|
पहली परीक्षा | 07 फरवरी 2019 |
अंतिम परीक्षा | 28 फरवरी 2019 |
रिजल्ट | अप्रैल 2019 |
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा आज 1 बजे जारी किया जायेगा। यहाँ हम रिजल्ट जांचने की लिंक दे रहे हैं जिसके द्वारा आप अपने यूपी बोर्ड परीक्षा हाई स्कूल रिजल्ट 2019 की जाँच कर सकते हैं। चूँकि अभी रिजल्ट नहीं जारी किया गया है तो रिजल्ट की जानकारी के लिए हमारे पेज की जाँच करते रहें।
यूपी बोर्ड 10 वीं परीक्षा परिणाम : upresults.nic.in | यहाँ से देखें
कैसे जांचें यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल 2019 रिजल्ट?
हमारे द्वारा बताये गए आसान से स्टेप्स अपना कर आप अपना यूपी बोर्ड 10 वीं परिणाम जाँच सकते हैं।
- 10 वीं रिजल्ट की जाँच करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएँ।
- वेबसाइट पर जाते ही आपको मेनू ने आपको ‘परीक्षाफल’ लिखा दिखाई देगा।
- परीक्षाफल पर क्लिक करने पर आपको बहुत सारी लिंक्स दिखाई देंगी।
- आप वहां पर अपने ‘यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2019’ की लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने पर आपको एक नया पेज दिखाई देगा।
- नए पेज पर आप अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपका यूपी बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2019 आपके सामने होगा।
- रिजल्ट की जाँच करें, सेव करें और प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 12 वीं रिजल्ट की जाँच करें।
यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2019 में दी गयी जानकारी
- छात्र का नाम
- पिता का नाम
- प्रवेश पत्र नंबर
- स्कूल का नाम
- परीक्षा डिस्ट्रिक का नाम
- छात्र के ग्रेड (FA & SA)
- ओवर आल ग्रेड
- विषय
- हासिल अंक और कुल अंक
- रिजल्ट (पास/फेल)
यूपी बोर्ड परीक्षा हाई स्कूल 2019 रिजल्ट ग्रेडिंग सिस्टम
प्रथम, तृतीय भाषा, गैर भाषा विषय | द्वितीय भाषा | ग्रेड पॉइंट | ग्रेड |
92-100 | 90-100 | 10 | A1 |
83-91 | 80-89 | 9 | A2 |
75-82 | 70-79 | 8 | B1 |
67-74 | 60-69 | 7 | B2 |
59-66 | 50-59 | 6 | C1 |
51-58 | 40-49 | 5 | C2 |
43-50 | 30-39 | 4 | D1 |
35-42 | 20-29 | 3 | D2 |
34-0 | 19-0 | – / Fail | E |
आपको आपके यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल 2019 रिजल्ट के लिए बहुत-बहुत शुभकामनायें। आपका रिजल्ट कैसा आया हमे कमेंट के माध्यम से या फेसबुक/ट्विटर के माध्यम से ज़रूर बताएं।