बैंक भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक और मौका सामने आया है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने 2000 पीओ की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई पीओ 2019 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टेट बैंक पीओ भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 02 अप्रैल, 2019 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिसियल वेबसाइट sbi.co.in पर जा कर पीओ भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। एसबीआई पीओ 2019 एप्लीकेशन फॉर्म 22 अप्रैल, 2019 तक भरा जा सकता है। एसबीआई पीओ 2019 एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, महत्त्वपूर्ण तिथियों आदि को यहाँ से देख सकते हैं।
एसबीआई पीओ 2019
एसबीआई बैंक भर्ती 2019 के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। प्रतिवर्ष बहुत बड़ी संख्या में उम्मीदवार बैंक भर्ती की प्रक्रिया में शामिल होते हैं। उनमे से कुछ ही लोग चुने जाते हैं। एसबीआई पीओ 2019 भर्ती के लिए ज़रूरी जानकारी के लिए आगे बढ़ते हैं।
इंडेक्स
महत्त्वपूर्ण तिथियां
एसबीआई पीओ भर्ती | तारीख |
आवेदन शुरू | 02 अप्रैल 2019 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 22 अप्रैल 2019 |
प्री एग्जाम एडमिट कार्ड | मई 2019 तीसरे सप्ताह से |
प्री एग्जाम | 8, 9, 15, 16 जून 2019 |
प्री एग्जाम रिजल्ट | जुलाई 2019 पहला सप्ताह |
मेन एग्जाम एडमिट कार्ड | जुलाई 2019 दूसरा सप्ताह |
मेन एग्जाम | 20 जुलाई 2019 |
मेन एग्जाम रिजल्ट | अगस्त 2019 तीसरा सप्ताह |
इंटरव्यू कॉल लेटर | अगस्त 2019 चौथा सप्ताह |
ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू | सितम्बर 2019 |
फाइनल रिजल्ट | अक्टूबर 2019 दूसरा सप्ताह |
प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग एससी / एसटी / अल्प संख्यक के लिए | |
प्री एग्जाम ट्रेनिंग कॉल लेटर | मई 2019 दूसरे सप्ताह से |
प्री एग्जाम ट्रेनिंग | मई 2019 चौथे सप्ताह से |
एसबीआई पीओ 2019 रिक्ति विवरण
- कुल पीओ पद – 2000
केटेगरी के अनुसार रिक्तियां
- जनरल वर्ग : 810
- EWS : 200
- ओबीसी : 540
- एससी : 300
- एसटी : 150
एसबीआई पीओ 2019 पात्रता मानदंड
एसबीआई बैंक भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास 31 अगस्त 2019 तक निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:
शैक्षणिक योग्यता
- आवेदक ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक(ग्रेजुएट) होना चाहिए या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता।
आयु सीमा
- आवेदनकर्ता की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक 02 अप्रैल, 1987 और 01 अप्रैल, 1998 के बीच जन्मा होना चाहिए।
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / भूतपूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 05 से 15 वर्ष (लागू होने पर) तक की छूट है।
- एससी / एसटी के लिए 05 वर्ष की छूट
- ओबीसी के लिए 03 वर्ष की छूट
- PWD वर्ग में एससी/एसटी के लिए 15 वर्ष, ओबीसी के लिए 13 वर्ष, जनरल/EWS के लिए 10 वर्ष की छूट
- एक्स-सर्विसमैन के लिए 5 वर्ष की छूट
एसबीआई पीओ आवेदन पत्र 2019
बैंक भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले एसबीआई की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ या ऊपर दी गयी योग्यता मापदंड से अपनी योग्यता की जाँच करें और उसके बाद आवेदन करें। एप्लीकेशन फॉर्म 22 अप्रैल, 2019 तक उपलब्ध रहेगा। आप एप्लीकेशन फॉर्म हमारे पेज से भी प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क:
- जनरल/EWS/ओबीसी – रु. 725/-
- एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी – रु. 125/-
शुल्क जमा करने का तरीका: उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग के द्वारा आवेदन शुल्क भर सकते हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म : यहाँ से प्राप्त करें
एसबीआई प्रोबेशनरी अफसर भर्ती के लिए आवेदन पत्र कैसे भरें?
स्टेट बैंक भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार हमारे द्वारा बताये गए स्टेप से फॉर्म आसानी से भर सकते हैं। आवेदन करने के स्टेप निम्नवत हैं:
- सबसे पहले एसबीआई की वेबसाइट पर जाएँ।
- वेबसाइट पर आपको ऊपर दायीं तरफ करियर का बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- ओपन हुए नए पेज पर आपको ऊपर दायीं तरफ ही ‘Latest Announcements’ दिखाई देगा।
- यहाँ पर आपको एसबीआई पीओ की लिंक दिखाई देगी। लिंक पर क्लिक करें।
- आप आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले नाम, मध्य नाम, अंतिम नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
- फिर आपको दिए गए जानकारी के अनुसार स्कैन डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
- उसके बाद अन्य विवरण आपको दर्ज करने होंगे।
- आखिर में आपको आपके एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रारूप दिखाई देगा। अगर दर्ज सभी विवरण सही हैं तो अगले चरण की ओर बढ़ें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब आप अपने पूरे भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2019
एसबीआई सभी एग्जाम प्रिलिम एग्जाम, मेन एग्जाम या इंटरव्यू से कुछ दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर देता है। एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड प्रिलिम एग्जाम के लिए मई 2019 के तीसरे सप्ताह में आ जायेगा। एसबीआई पीओ मेन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जुलाई 2019 के दूसरे सप्ताह में आएगा और इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड अगस्त 2019 के चौथे सप्ताह में आएगा। एडमिट कार्ड को कॉल लेटर भी कहा जाता है। एसबीआई पीओ कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए आपको एसबीआई की वेबसाइट पर जाना होगा वहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
आवश्यक जानकारी
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान प्रमाण ले जाना होगा। फोटो आईडी के रूप में आप स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया गया आई-कार्ड, पासपोर्ट / अधार / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / मतदाता पहचान पत्र / बैंक पासबुक आदि ले जा सकते हैं।
एसबीआई पीओ सिलेबस
आप यहाँ से एसबीआई पीओ प्रिलिम एग्जाम और मेन एग्जाम दोनों का सिलेबस देख सकते हैं।
प्रिलिम एग्जाम सिलेबस
- प्रिलिम एग्जाम में इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीटुड और लॉजिकल रीजनिंग के प्रश्न पूछे जाते हैं।
मेन एग्जाम सिलेबस
- मेन एग्जाम में रीज़निंग एन्ड कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डेटा एनालिसिस एन्ड इंटरप्रिटेशन, जनरल/इकनोमिक/बैंकिंग अवेयरनेस, अंग्रेजी भाषा से प्रश्न पूछे जायेंगे।
English Language
- Reading Comprehension
- Para Jumbles
- Cloze Test
- Error Spotting
- Fill in the Blanks
- Paragraph Completion
- Paragraph Completion
- Grammar
- Vocabulary
- Verbal Ability
- Word Association
- Sentence Improvement
- Miscellaneous
लॉजिकल रीजनिंग
- तार्किक विचार
- अक्षरांकीय श्रृंखला
- रैंकिंग / दिशा / अल्फाबेटिकल टेस्ट
- डेटा पर्याप्तता
- कोडेड असमानताएँ
- बैठने की व्यवस्था
- पहेली
- तालिका बनाना
- न्याय
- रक्त संबंध
- इनपुट आउटपुट
- कोडिंग और डिकोडिंग
- मौखिक तर्क
- परिपत्र बैठने की व्यवस्था
- रैखिक बैठने की व्यवस्था
- डबल लाइनअप
- निर्धारण
- दिशा और दूरी
- आदेश और रैंकिंग
- कार्रवाई के दौरान
- महत्वपूर्ण तर्क
- विश्लेषणात्मक और निर्णय लेना
क्वांटिटेटिव एप्टीटुड
- सरलीकरण
- लाभ और हानि
- मिश्रण और आरोप
- सरल और चक्रवृद्धि ब्याज
- सुर और संकेत
- काम और समय
- समय और दूरी
- क्षेत्रमिति
- आंकड़ा निर्वचन
- अनुपात और अनुपात
- प्रतिशत
- संख्या प्रणाली
- अनुक्रम और श्रृंखला
- क्रमपरिवर्तन और संयोजन
- संभावना
- टेबुलर ग्राफ
- लाइन ग्राफ
- पाई चार्ट
- बार ग्राफ
- रडार ग्राफ
- डेटा पर्याप्तता
Computer Awareness
- Internet
- Memory
- Keyboard Shortcuts
- Computer Abbreviation
- Microsoft Office
- Computer Hardware
- Computer Software
- Operating System
- Networking
- Computer Fundamentals
सामान्य जागरूकता
- करंट अफेयर्स – प्रौद्योगिकी, खेल, पुरस्कार, पुस्तकें और लेखक, पुरस्कार, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजन आदि।
- वित्तीय जागरूकता
- सामान्य ज्ञान
- स्थैतिक जागरूकता
- बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता
एसबीआई पीओ 2019 एग्जाम पैटर्न
किसी भी परीक्षा में शामिल होने से पहले हमे एग्जाम पैटर्न अवश्य मालुम होना चाहिए। तो हम आपको यहाँ पर एसबीआई पीओ 2019 एग्जाम पैटर्न के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
प्रिलिम एग्जाम
- प्रश्नों के प्रकार: वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न
- कुल प्रश्न: 100
- समय: 60 मिनट
टेस्ट का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय सीमा |
English Language | 30 | 100 | 20 मिनट |
क्वांटिटेटिव एप्टीटुड | 35 | 20 मिनट | |
लॉजिकल रीजनिंग | 35 | 20 मिनट | |
कुल | 100 | 60 मिनट |
मेन्स एग्जाम
- प्रश्नों के प्रकार: वस्तुनिष्ठ और डिस्क्रिप्टिव
- कुल अंक: 250
- कुल समय: 3.5 घंटे
ऑब्जेक्टिव टेस्ट
टेस्ट का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय सीमा |
रीजनिंग एन्ड कंप्यूटर एप्टीटुड | 45 | 200 | 60 मिनट |
डाटा एनालिसिस एन्ड इंटरप्रिटेशन | 35 | 45 मिनट | |
जनरल/इकॉनमी/बैंकिंग अवेरनेस | 40 | 35 मिनट | |
English Language | 35 | 40 मिनट | |
कुल | 155 | 3 घंटे |
डिस्क्रिप्टिव टेस्ट
- इसमें निबंध लेखन और पत्र लेखन करना होता है। उम्मीदवार को दो प्रश्न 30 मिनट में पूरे करने होंगे जिसके लिए आपको 50 अंक दिए जायेंगे।
ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू
- ग्रुप एक्सरसाइज 20 अंकों की होगी और साक्षात्कार में 30 अंक होंगे।
एसबीआई पीओ चयन प्रक्रिया 2019
उम्मीदवारों को एसबीआई पीओ भर्ती के लिए तीन चरणों से हो कर गुजरना होगा। सबसे पहले, आपको प्रिलिम एग्जाम देना होगा। जिन्होंने प्रिलिम एग्जाम उत्तीर्ण किया होगा उनको मेन के लिए चुना जायेगा। मेन की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए सेलेक्ट किया जायेगा। इंटरव्यू के बाद सभी चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिसके आधार पर उम्मीदवार एसबीआई पीओ पोस्ट के लिए चुने जायेंगे।
एसबीआई पीओ जॉइनिंग, ट्रेनिंग एंड कैरियर पाथ
चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग से पहले एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम के माध्यम से मूल बैंकिंग के बारे में सिखाया जायेगा और उम्मीदवारों को जॉइनिंग से पहले इस कोर्स को पूरा करना ही है। चयनित उम्मीदवारों को शामिल होने के समय, बैंक को 2.00 लाख (केवल दो लाख) रूपये का एक बांड देना होगा। जो कि बैंक 3 साल बाद वापस कर देगी। अगर आप तीन साल से पहले ही बैंक को छोड़ देते हैं तो बैंक से आपको ये रूपये वापस नहीं मिलेंगे।
शामिल होने पर, चयनित उम्मीदवारों को “प्रोबेशनरी ऑफिसर्स” के रूप में नामित किया जाएगा और दो साल तक प्रोबेशन पर रहेगा। उन्हें परिवीक्षा अवधि के दौरान निरंतर मूल्यांकन के अधीन किया जाएगा। वे उम्मीदवार जो समय-समय पर बैंक द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार मूल्यांकन में अर्हता प्राप्त करते हैं, की पुष्टि बैंक ऑफ जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल- I (JMGS-I) की सेवा में की जाएगी। इसके अलावा, जो अधिकारी बैंक द्वारा निर्धारित उच्च मानकों / अंकों को प्राप्त करते हैं, उनकी पुष्टि के तुरंत बाद अगले उच्च ग्रेड, मध्य प्रबंधन ग्रेड स्केल- II (MMGS-II) में सीधे नियुक्ति के लिए विचार किया जा सकता है।
प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग
बैंक भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप SC / ST / अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों के लिए कुछ केंद्रों पर परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण की व्यवस्था करता है। उपरोक्त श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवार जो अपनी लागत पर इस तरह के प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं। इस ट्रेनिंग के लिए उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय इस कॉलम को भरना होता है। प्रशिक्षण केंद्रों की सूची नीचे दी गई है:
अगरतला, आगरा, अहमदाबाद, आइजवाल, अकोला, इलाहाबाद, आसनसोल, औरंगाबाद, बरेली, भुवनेश्वर, बरहमपुर (गंजम), भोपाल, बैंगलोर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयम्बटूर, देहरादून, डिब्रूगढ़, एर्नाकुलम, गंगटोक, गोरखपुर, गुलबर्गा, गुवाहाटी, हुबली , हैदराबाद, इम्फाल, इंदौर, ईटानगर, जबलपुर, जयपुर, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मदुरै, मेरठ, मुंबई, मैसूर, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी (गोवा), पटना, पोर्ट ब्लेयर, पूर्णिया, पुणे, रायपुर रांची, संबलपुर, सिलचर, सिलीगुड़ी, शिलांग, श्रीनगर, तोरा, तिरुपति, वडोदरा, वाराणसी, विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा
एसबीआई पीओ परिणाम 2019
SBI PO 2018 भर्ती का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/careers या www.sbi.co.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगा। परिणाम प्रत्येक चरण के लिए एक-एक करके जारी किया जाएगा।
एसबीआई पीओ भर्ती 2019 की और ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन यहाँ से डाउनलोड करें।
और भी पढ़ें : एसबीआई क्लर्क भर्ती 2019