अगर आप भी रेलवे भर्ती 2019 देख रहे हैं, तो आपको बता दें कि आरआरसी ग्रुप डी भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरसी (रेलवे रिक्रूटमेंट सेल) की आधिकारिक वेबसाइठ पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आरआरसी ग्रुप डी के लिए कुल 1 लाख से भी ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है।
रेलवे भर्ती 2019 देखने वालों के लिए ये एक अच्छा मौका है। इसे हाथ से न जानें दें। आरआरसी ग्रुप डी भर्ती 2019 से जुड़ी अधिक जानकारी जैसे पात्रका, आवेदन तिथि, चयन प्रक्रिया आदि आप हमारे आज के इस लेख से पढ़ सकते हैं।
आरआरसी ग्रुप डी भर्ती 2019 (RRC Group D Recruitment 2019)
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरसी ग्रुप डी के लिए आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। हम उम्मीदवारों को सलाह देंगे कि वे आरआरसी ग्रुप डी आवेदन पत्र भरने से पहले एक बार मांगी गई पात्रता को जांच लें, अगर वे सारी पात्रता को पूरा करते हैं तभी आवेदन करें।
महत्वपूर्ण तिथि
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 12 मार्च, 2019 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 12 अप्रैल, 2019 |
एसबीआई चालान द्वारा फीस भरने की आखिरी तारीख | 18 अप्रैल, 2019 |
पोस्ट द्वारा फीस भरने की आखिरी तारीख | 18 अप्रैल, 2019 |
ऑनलाइन फीस भरने की आखिरी तारीख | 23 अप्रैल, 2019 |
आवेदन पत्र का फाइनल सबमिशन | 26 अप्रैल, 2019 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
सीबीटी परीक्षा की तारीख | सितम्बर से अक्टूबर 2019 |
आरआरसी ग्रुप डी 2019 रिक्ति विवरण
आरआरसी ग्रुप डी में कुल 103769 पदों पर भर्ती निकली है।
पद का नाम- ग्रुप डी
पदों की कुल संख्या- 103769
आरआरसी ग्रुप डी आवेदन फॉर्म 2019
उम्मीदवार जिस जोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।
यहां से करें आवेदन
- अहमदाबाद
- अजमेर
- इलाहाबाद
- बैंगलोर
- भोपाल
- भुवनेश्वर
- बिलासपुर
- चंडीगढ़
- चेन्नई
- गोरखपुर
- गोवाहटी
- कोलकाता
- मुंबई
- पटना
- रांची
- सिकंदराबार