NDA 2019 – यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने UPSC NDA 2 2019 परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। एनडीए परीक्षा 11 नवंबर 2019 को आयोजित की जाएगी। NDA 2 2019 Application Form 7 अगस्त को उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा। बारहवीं पास छात्रों के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सबसे अच्छा मौका यूपीएससी एनडीए/एनए परीक्षा होती है।
इसके माध्यम से छात्रों को नेशनल डिफेन्स एकडेमी (एनडीए) और नैवेल एकडेमी (एनए) में प्रवेश मिलता है। एनडीए प्रतिवर्ष दो बार आयोजित की जाती है। पहली परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी माह में शुरू होती है व दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त में होती है। NDA 2019 की पूरी जानकारी जैसे एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, सिलेक्शन प्रोसेस, सिलेबस, रिजल्ट आदि यहाँ दिए गए आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।
NDA 2019
यूपीएससी एनडीए, नेशनल डिफेन्स एकडेमी में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा है। जिसमे प्रतिवर्ष हज़ारों की संख्या में छात्र हिस्सा लेते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास कर लेते हैं उनको एसएसबी के द्वारा इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। छात्र NDA 2019 की महत्त्वपूर्ण तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन प्रक्रिया शुरू | 07 अगस्त 2019 |
आवेदन की अन्त्तिम तिथि | 03 सितम्बर 2019 |
प्रवेश पत्र | अक्टूबर 2019 |
परीक्षा | 17 नवंबर 2019 |
रिजल्ट | घोषित की जाएगी |
NDA 2 Eligibility Criteria 2019
जो उम्मीदवार भारतीय सेना के विभिन्न हिस्सों में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए पात्रता मानदंड देख सकते हैं।
राष्ट्रीयता
- उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए या नेपाल/भूटान का विषय होना चाहिए या
- तिब्बती शरणार्थी होना चाहिए जो 1 जनवरी 1962 से पहले भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से भारत आए थे।
आयु सीमा
- उम्मीदवार की आयु सोलह वर्ष (16) से साढ़े उन्नीस वर्ष (19 1/2) के मध्य होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के लिए
- उम्मीदवारों को भारत के किसी भी बोर्ड में 12 वीं या स्कूल शिक्षा के 10 + 2 पैटर्न में उत्तीर्ण होना चाहिए।
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के वायु सेना और नौसेना विंग के लिए
- उम्मीदवार को 12 वीं भौतिकी और गणित विषय के साथ पास होना चाहिए।
- भारतीय नौसेना अकादमी (NA) में 10 + 2 कैडेट प्रवेश के लिए
- उम्मीदवार को 12 वीं भौतिकी और गणित के साथ पास होना चाहिए।
शारीरिक मापदंड
आर्मी और एयर फाॅर्स के लिए लम्बाई और वजन
ऊंचाई (सेमी) | वजन (किग्रा) | ||
16-17 वर्ष | 17-18 वर्ष | 18-19 वर्ष | |
152 | 42.5 | 44.0 | 45.0 |
155 | 43.5 | 45.3 | 47.0 |
157 | 45.0 | 47.0 | 48.0 |
160 | 46.5 | 48.0 | 49.0 |
162 | 48.0 | 50.0 | 51.0 |
165 | 50.0 | 52.0 | 51.0 |
167 | 51.0 | 53.0 | 54.0 |
170 | 52.5 | 55.0 | 56.0 |
173 | 54.5 | 57.0 | 58.0 |
175 | 56.0 | 59.0 | 60.0 |
178 | 58.0 | 61.0 | 62.0 |
180 | 60.0 | 63.0 | 64.5 |
183 | 63.5 | 65.0 | 66.5 |
नेवी के लिए लम्बाई व वजन
लम्बाई (सेमी) | वजन (किग्रा) | ||
16 वर्ष | 18 वर्ष | 20 वर्ष | |
152 | 44 | 45 | 46 |
155 | 45 | 46 | 47 |
157 | 46 | 47 | 49 |
160 | 47 | 48 | 50 |
162 | 48 | 50 | 52 |
165 | 50 | 52 | 53 |
167 | 52 | 53 | 55 |
170 | 53 | 55 | 57 |
173 | 55 | 57 | 59 |
175 | 57 | 59 | 61 |
178 | 59 | 61 | 62 |
180 | 61 | 63 | 64 |
183 | 63 | 65 | 67 |
NDA 2 Application Form 2019
ऊपर दी गयी सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार एनडीए आवेदन पत्र 2019 भर सकते हैं। एनडीए 2 आवेदन पत्र 7 अगस्त 2019 को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना ऑनलाइन फॉर्म 3 सितंबर 2019 तक भर सकते हैं। आवेदन भरने के बाद शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
Application Form: एनडीए आवेदन पत्र यहाँ से प्राप्त करें।
आवेदन शुल्क
- अनारक्षित, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए: 100/- रूपये
- एससी/एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
- उम्मीदवार नेट बैंकिंग, डेबिट / क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
How to apply?
- एनडीए 2 2019 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
- यहाँ आपको NDA 2 Application Form की लिंक दिखाई देगी।
- भाग I पंजीकरण पर क्लिक करें।
- पृष्ठ पर सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और ज़रूरी दस्तावेज तैयार रखें।
- भाग I पंजीकरण के लिए व्यक्तिगत जानकारी नाम, लिंग, डीओबी, पिता का नाम, माता का नाम, राष्ट्रीयता, वैवाहिक स्थिति, आदि जैसे सभी विवरण दर्ज करें।
- सेना, नौसेना, वायु सेना, नौसेना अकादमी के बीच वरीयता दर्ज करें।
- आवेदन में दिए गए विवरण की सही से जाँच करें।
- भाग I पंजीकरण पूरा होने पर, रजिस्ट्रेशन नंबर आपको स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी। इसे नोट करें और सुरक्षित रखें।
- अब भाग II पंजीकरण पर जाएं।
- यहां, आपको पहले पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करना होगा।
- परीक्षा केंद्र का चयन करें।
- फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, फोटो पहचान पत्र दस्तावेज अपलोड करें।
- यदि आवेदन शुल्क लागू है, तो अगले शुल्क का भुगतान करें।
- सुनिश्चित करें कि सभी विवरण फ़ॉर्म में सही हैं, और इसे सबमिट करें।
- एक प्रिंट आउट भविष्य के सन्दर्भ के लिए रख लें।
NDA Admit Card 2019
एनडीए परीक्षा 17 नवंबर 2019 को आयोजित की जाएगी और NDA Admit Card अक्टूबर 2019 में यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी प्रूफ ले कर जाना होगा। लिखित परीक्षा के बाद, यूपीएससी चयनित उम्मीदवारों के लिए एसएसबी कॉल लेटर जारी करेगा।
एडमिट कार्ड के साथ ले कर जाने वाले आईडी कार्ड
- आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- स्कूल की फोटो आई.डी.
एग्जाम सेंटर
NDA Result 2019
यूपीएससी एनडीए की परीक्षा के बाद लिखित परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी करता है। उम्मीदवारों का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में जारी किया जायेगा। जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होगा उनको एसएसबी के इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
NDA 2 2019 की अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक अभिसूचना यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा से सम्बंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए आप हमसे कमैंट्स के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।