मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल ने ओपन स्कूल परीक्षा टाइम टेबल 2020 मई -जून परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिन भी छात्र-छात्राओं ने मई -जून की परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है वो अपना टाइम टेबल यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं। एमपीएसओएस 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा 17 अगस्त 2020 से शुरू होगी। आपको बता दें कि एमपीएसओएस टाइम टेबल 2020 की बोर्ड परीक्षा कोरोना महामारी के कारण देर से आयोजित की जा रही हैं।
म. प्र. राज्य ओपन स्कूल बोर्ड प्रतिवर्ष साल में दो बार ओपन स्कूल परीक्षा का आयोजन कराता है। वर्ष की पहली परीक्षा सामान्यतः मई-जून माह में आयोजित करता है और दूसरी परीक्षा नवंबर-दिसंबर माह में आयोजित करता है। म. प्र.राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद भोपाल इस वर्ष MPSOS अगस्त माह में 10 वीं और 12 वीं ओपन स्कूल परीक्षा का आयोजन कर रहा है।
एमपीएसओएस टाइम टेबल 2020 (MPSOS Time Table 2020)
MPSOS Time Table 2020 , मध्य प्रदेश एसओएस टाइम टेबल जारी हो चुका है। जिसके आधार पर एमपी दसवीं ओपन की पहली परीक्षा गणित की और अंतिम परीक्षा उर्दू की है जबकि बाहरवीं ओपन की पहली परीक्षा अंग्रेजी की और अंतिम परीक्षा कटिंग टेलरिंग एंड ड्रेस मटेरियल,खाद्यसंसाधन,आशुलिपि,कंप्यूटर हार्डवेयर एंड असेंबली है। एमपीएसओएस टाइम टेबल 2020 को आप नीचे दी गयी सारिणी से आसानी से देख सकते हैं।
एमपीएसओएस 10 वीं टाइम टेबल 2020 (MPSOS 10th Time Table 2020)
तिथि | विषय | पेपर कोड |
17 अगस्त 2020 | गणित | 211 |
19 अगस्त 2020 | विज्ञान | 212 |
20 अगस्त 2020 | हिंदी | 201 |
21 अगस्त 2020 | ग्रह विज्ञान | 216 |
24 अगस्त 2020 | संस्कृत | 209 |
25 अगस्त 2020 | अर्थशास्त्र | 214 |
27 अगस्त 2020 | सामाजिक विज्ञान | 213 |
28 अगस्त 2020 | मराठी | 204 |
31 अगस्त 2020 | अंग्रेजी | 202 |
1 सितम्बर 2020 | व्यावसायिक अध्यन | 215 |
2 सितम्बर 2020 | उर्दू | 206 |
मध्य प्रदेश स्टेट ओपन बोर्ड कक्षा 12 टाइम टेबल 2020 (MPSOS 12th Time Table 2020)
तिथि | विषय | पेपर कोड |
17 अगस्त 2020 | अंग्रेजी | 302 |
18 अगस्त 2020 | गृह विज्ञान | 321 |
19 अगस्त 2020 | हिंदी | 301 |
20 अगस्त 2020 | राजनीतिक विज्ञान | 317 |
21 अगस्त 2020 | अर्थशास्त्र | 318 |
24 अगस्त 2020 | भूगोल | 316 |
25 अगस्त 2020 | रसायन शास्त्र | 313 |
26 अगस्त 2020 | जीवविज्ञान,लेखांकन | 314, 320 |
27 अगस्त 2020 | इतिहास | 315 |
28 अगस्त 2020 | गणित, उद्यमिता रोजगार कौशल (केवल आईटीआई विद्यार्थियों के लिए) | 311, 650 |
31 अगस्त 2020 | संस्कृत | 309 |
1 सितम्बर 2020 | भौतिकविज्ञान,व्यावसायिक अध्यन | 312, 319 |
2 सितम्बर 2020 | कटिंग टेलरिंग एन्ड ड्रेस मटेरियल, खाद्यसंशाधन, आशुलिपि, कंप्यूटर हार्डवेयर असेंबली एन्ड मेंटिनेंस | 605, 358, 324, 616 |
- आप एमपीएसओएस टाइम टेबल यहाँ से डाउनलोड भी कर सकते हैं।
एमपी एसओएस परीक्षा देने वाले अभ्यर्थयों के लिए आवश्यक सूचना
- ऐसे अभ्यर्थी जो पहली बार एमपीएसओएस 10 वीं और 12 वीं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं या पूर्व परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं उनकी प्रायोगिक परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही आयोजित की जाएगी। जिसकी तिथि जल्द ही बोर्ड के द्वारा जारी की जाएगी।
- एमपीएसओएस एडमिट कार्ड 2020 जल्द ही म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद भोपाल की ऑफिसियल वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर जारी किया जायेगा।
- एमपीएसओएस एडमिट कार्ड के माध्यम से आप अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- अगर एमपीएसओएस प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की गलती हो जाती है तो उसे लाल गोला बनाते हुए सही जानकारी अंकित करके बोर्ड के केंद्राध्यक्ष के माध्यम से mpsos@rediffmail.com पर मेल करें।
- अगर आप अपने एमपी ओपन स्कूल एडमिट कार्ड में हुई गलती को सही नहीं करते हो तो आप उसे बाद में सही नहीं करा सकेंगे। इसलिए समय पर ही सारी गलतियों में सुधार कर लें।
म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद, भोपाल
म.प्र. राज्य ओपन स्कूल शिक्षा परिषद, मध्य प्रदेश राज्य में स्कूली शिक्षा के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण संस्था है। एमपी ओपन स्कूल बोर्ड राज्य के उन छात्रों के लिए शिक्षा की वैकल्पिक व्यवस्था करता है जो की किसी कारणवश प्रतिदिन स्कूल नहीं जा सकते लेकिन वे पढ़ने के इच्छुक होते हैं। एमपी ओपन स्कूल बोर्ड के द्वारा अभ्यर्थी 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में शामिल होते हैं।
MPSOS में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश की सुविधा प्रदान की जाती है। म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद की योजनाओं में परीक्षार्थियों को परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु लगातार 9 अवसर प्रदान किए जाते हैं। छात्र के उत्तीर्ण विषयों का संकलन तब तक किया जाता है जब तक कि वह पूरे 5 विषयों को परीक्षा पास नहीं कर लेता। छात्र को 5 विषयों की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अंकसूची तथा प्रमाणपत्र दिए जाते हैं।