बांध एक प्रकार की अवरोध तकनीक होती है यानि रोकने की विधि। बांध की सहायता से नदी, नहर के पानी के अतिरिक्त बहाव को रोकते है तथा इस पानी का उपयोग सिंचाई, विभिन्न शहरों में जलापूर्ति, जल विद्युत् उत्पादन आदि कार्यों में किया है। किसी भी स्थान पर मौसम एक सामान नहीं होता है। मौसम में परिवर्तन के कारण कभी कभी बहुत अधिक बारिश का सामना करना पड़ता है जिससे नदी, नाले एवं नहर में अतिरिक्त जल आ जाता है जो लोगों की सामान्य गतिविधियों को अवरुद्ध करने लगता है। जिसके परिणाम स्वरूप लोगो को बाढ़ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बाढ़ की वजह से फसल नष्ट हो जाती है, लोगों को बेघर होना पड़ता है, जीवन यापन तथा भुकमरी जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसी समस्या के समाधान के रूप में बांध का निर्माण किया जाता है जिससे अतिरिक्त बहाव के वाबजूद भी पानी शहर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाता है। बांध की मद्दद से जल का संचय भी आसानी से हो जाता है इस संचित जल का उपयोग भविष्य के लिए किया है।
भारत के प्रमुख बांध (Major Dam In India)
आपको बता दें कि आज कल एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और भी दूसरे प्रतियोगी परीक्षाओ में भारत के प्रमुख बांध (भारत के प्रमुख बांध किस राज्य में है, कौन सा बांध किस नदी पर स्थित है, भारत का सबसे बड़ा बांध कौन सा है, बांध कितने प्रकार के होते है), भारत की प्रमुख नदियाँ, भारत के प्रमुख झरने से सम्बंधित सवाल पूछे जा रहे है। आज हम आपके लिए लाये है, भारत के प्रमुख बांध (Major Dam in India List Hindi में) जो आपकी आने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में मददगार साबित होगी। इसीलिए हम आपके लिए ये लेख लेकर आये है जिसे आप पढ़ सकते है और अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
बांधो के प्रकार
आवश्यकता के अनुसार बांध कई प्रकार के होते है।
- गुरुत्व बांध
- तटबंध बांध
- चाप बांध
कुछ महत्वपूर्ण बांध पर एक नज़र:
भारत का सबसे ऊँचा बांध | टिहरी बांध (उत्तराखंड) | ऊंचाई: 260.5 मीटर लम्बाई: 575 मीटर नदी: भागीरथी |
भारत का सबसे लम्बा बांध | हीराकुंड बांध (ओडिशा) | कुल लम्बाई: 25.79 किमी (16.03 मी) बांध की मुख्य लम्बाई:4.8 किमी (3.0 मी) नदी: महानदी |
भारत का सबसे पुराना बांध | कल्लनई बांध (तमिलनाडु) | नदी: कावेरी स्तिथि: तमिलनाडु |
भारत का सबसे बड़ा बांध | भाखड़ा नागल बांध (हिमाचल प्रदेश और पंजाब) | ऊंचाई: 226 मीटर लम्बाई: 520 मीटर नदी: सतलज |
भारत के प्रमुख बांधों की सूची :
बांध का नाम | राज्य | नदी |
नागार्जुन सागर बांध | तेलंगाना | कृष्णा |
निज़ाम सागर बांध | तेलंगाना | मंजीरा |
सिंगुर बांध | तेलंगाना | मंजीरा |
राधानगरी बांध | तेलंगाना | भोगावती |
मनैर बांध | तेलंगाना | मनैर |
सोमासीला बांध | आंध्र प्रदेश | पेन्नार |
श्रीसैलम बांध | आंध्र प्रदेश | कृष्णा |
सरदार सरोवर बांध | गुजरात | नर्मदा |
उकाई बांध | गुजरात | ताप्ती |
धरोई बांध | गुजरात | साबरमती |
कडाना बांध | गुजरात | माही |
दांतीवाड़ा बांध | गुजरात | बनास |
तुंगभद्रा बांध | कर्नाटक | तुंगभद्रा |
लिंगनमक्की बांध | कर्नाटक | शरावती |
सूपा/ कद्र/ कोडसाली बांध | कर्नाटक | कालीनदी |
अल्माटी बांध | कर्नाटक | कृष्णा |
नारायणपुर बांध | कर्नाटक | कृष्णा |
कृष्णा राजासागर बांध | कर्नाटक | कावेरी |
जोग/ गरसोप्पा/ महात्मा गाँधी बांध | कर्नाटक | शरावती |
हरंगी बांध | कर्नाटक | हरंगी |
मालमपुझा बांध | केरल | मालमपुझा |
पेची बांध | केरल | मनाली |
इडुक्की बांध | केरल | पेरियार |
मुल्लापेरियार बांध | केरल | पेरियार |
मट्टुपेट्टी बांध | केरल | पेरियार |
बगलियार बांध | जम्मू कश्मीर | चिनाब |
दुमखर हाइड्रोइलेक्ट्रिक बांध | जम्मू कश्मीर | सिंधु नदी |
उरी हाइड्रोइलेक्ट्रिक बांध | जम्मू कश्मीर | झेलम |
सलाल बांध | जम्मू कश्मीर | चिनाब |
रणजीत सागर बांध | जम्मू कश्मीर और पंजाब | रावी |
मैथुन बांध | झारखण्ड | बरकार |
चांडिल बांध | झारखण्ड | स्वर्णरेखा |
पंचेत बांध | झारखण्ड | दामोदर |
पिल्लुर बांध | तमिलनाडु | भरनी |
रिहन्द बांध परियोजना | उत्तर प्रदेश | सोन |
कोटेश्वर बांध | उत्तराखंड | भागीरथी |
लखबर बांध | उत्तराखंड | यमुना |
पोंग बांध | हिमाचल प्रदेश | व्यास |
पार्वती बांध | राजस्थान | पार्वती |
बीसलपुर बांध | राजस्थान | बनास |
इंदिरा सागर बांध | मध्य प्रदेश | नर्मदा |
कोयना बांध | महाराष्ट्र | कोयना |