Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission 2020 : भारत में प्रसिद्ध स्कूलों में से एक जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। नवोदय विद्यालय समिति ने 1 जुलाई 2019 को आगामी सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 6 में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन जारी किये थे। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गयी थी।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (1986) के अनुसार, भारत सरकार ने जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) की शुरुआत की थी। आज वर्तमान समय ने में JNV यानी कि जवाहर नवोदय विद्यालय 28 राज्यों और 07 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं।
ये नवोदय विद्यालय सह-शैक्षिक आवासीय विद्यालय हैं, जो एक स्वायत्त संगठन नवोदय विद्यालय समिति के माध्यम से भारत सरकार द्वारा पूरी तरह से वित्त पोषित और प्रशासित हैं।
नवोदय विद्यालय में कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश दिया जाता है। Jawahar Navodaya Vidyalaya कक्षा 6 वीं में एडमिशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNVST) का आयोजन किया जाता है। जबकि कक्षा 9 वीं में प्रवेश ऑल इंडिया लेवल की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाता है और कक्षा 11 वीं में प्रवेश छात्रों द्वारा CBSE/स्टेट बोर्ड या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाता है।
Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission 2020 के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2020 | Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission 2020
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 वीं के प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा JNVST की फेज 1 परीक्षा 11 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद जेएनवीएसटी फेज 2 परीक्षा 11 अप्रैल 2020 को आयोजित की जाएगी। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र दिसंबर 2019 में आधिकारिक वेबसाइट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जायेंगे। नवोदय विद्यालय एडमिशन 2020 की अन्य महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 1 जुलाई 2019 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30 सितम्बर 2019 |
एडमिट कार्ड उपलब्ध होने की तिथि | फेज 1: 01 दिसंबर 2019 फेज 2: 01 मार्च 2020 |
कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा | फेज 1: 11 जनवरी 2020 सुबह 11.30 बजे फेज 2: 11 अप्रैल 2020 सुबह 11.30 बजे |
परीक्षा परिणाम | फेज 1: मार्च 2020 फेज 2: मई 2020 |
फेज 1 एग्जाम: आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश (चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति और शिमला जिलों को छोड़कर), झारखंड केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, और पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग को छोड़कर), केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव , दिल्ली, लक्षद्वीप और पुड्डुचेरी।
फेज 2 एग्जाम: जम्मू और कश्मीर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी और तवांग, चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, शिमला, दार्जिलिंग।
जवाहर नवोदय विद्यालयों की संख्या
आंध्र प्रदेश | 13+02** | हिमाचल प्रदेश | 12 | पंजाब | 22+01** |
असम | 27+01** | जम्मू & कश्मीर | 22+01** | पॉण्डिचेरी | 04 |
अरुणांचल प्रदेश | 18 | झारखण्ड | 24+02** | राजस्थान | 33+02** |
अंडमान निकोबार | 03 | कर्णाटक | 30+01** | सिक्किम | 04 |
बिहार | 38+01** | केरला | 14 | त्रिपुरा | 08 |
चंडीगढ़ | 01 | लक्षद्वीप | 01 | तेलंगाना | 09 |
छत्तीसगढ़ | 27+01** | मध्य प्रदेश | 51+02**+ 01* | उत्तर प्रदेश | 75+01** |
दिल्ली | 09 | महाराष्ट्र | 33+01** | उत्तराखंड | 13 |
दमन & द्वीव | 02 | मणिपुर | 09+02** | पश्चिम बंगाल | 19+01** |
दादर नागर हवेली | 01 | मेघालय | 11+01** | कुल | 638+22**+1*= 661 |
गोवा | 02 | मिजोरम | 08 | ||
गुजरात | 33+01** | नागालैंड | 11 | ||
हरियाणा | 21 | ओड़िसा | 30+01** |
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा योग्यता (JNVST Eligibility 2020)
आयु सीमा
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र-छात्रा का जन्म 1 मई 2007 से 31 अप्रैल 2011 के मध्य हुआ होना चाहिए।
- किसी भी जाति विशेष के लिए कोई छूट उपलब्ध नहीं है।
शैक्षणिक योग्यता
- प्रवेश के लिए छात्र-छात्रा का भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5 पास होना आवश्यक है।
जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म 2020 (JNVST Application Form 2020)
नवोदय विद्यालय समिति ने 1 जुलाई 2019 से ही 2020-21 सत्र के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी कर दिए थे। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 15 सितम्बर निर्धारित की गयी थी लेकिन बाद में इसे बढ़ा कर 30 सितम्बर 2019 कर दिया गया था। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आपको आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा अर्थात फॉर्म निःशुल्क उपलब्ध है।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश पत्र 2020 (JNVST Admit Card 2020)
नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा दो फेज में आयोजित की जाएगी। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पहले फेज की परीक्षा 11 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी जिसके लिए एडमिट कार्ड 1 दिसंबर 2019 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जायेंगे। वहीं फेज 2 की परीक्षा 11 अप्रैल 2020 को आयोजित की जाएगी इसके लिए एडमिट कार्ड 1 मार्च 2020 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध होगा।
Admit Card : JNVST Admit Card 2020 navodaya.gov.in पर उपलब्ध होगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय एग्जाम पैटर्न 2020 (JNVST Exam Pattern 2020)
चयन परीक्षा दो घंटे की अवधि सुबह 11:30 से दोपहर 01:30 बजे तक होगी और इसमें केवल ऑब्जेक्टिव टाइप के 3 सेक्शन होंगे। 100 अंकों के लिए कुल 80 प्रश्न होते हैं।
टेस्ट प्रकार | कुल प्रश्न | कुल अंक | समय |
Mental ability Test | 40 | 50 | 60 मिनट |
Arithmetic Test | 20 | 25 | 30 मिनट |
Language Test | 20 | 25 | 30 मिनट |
कुल | 80 | 100 | 120 मिनट |
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा परिणाम 2020 (JNVST Result 2020)
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के बाद नवोदय विद्यालय समिति आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। पहले फेज की परीक्षा का रिजल्ट मार्च 2020 को घोषित किया जायेगा और फेज 2 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम मई 2020 को घोषित किया जायेगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2020 की अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं।