आईबीपीएस क्लर्क 2020:IBPS (इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन) पूरे देश में कई बैंकों में क्लर्क पोस्ट की भर्ती के लिए हर साल एक सामान्य लिखित परीक्षा (CWE) आयोजित करता है। इस पोस्ट के लिए सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों का उपयोग किया जाता है। IBPS CLERK 2020 के लिए नोटिफिकेशन 1 SEPTEMBER 2020 को जारी कर दिया गया है। आईबीपीएस क्लर्क 2020 के लिए रेजिस्ट्रेशन 2 SEPTEMBER 2020 से शुरू कर दिए जायगे। जो भी उम्मीदवार बैंक में चयन के इच्छुक है वह 23 SEPTEMBER 2020 तक अपना रेजिस्ट्रशन करा सकते है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र IBPS की ऑफिसियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर भर सकते है।
आईबीपीएस क्लर्क 2020 | IBPS CLERK 2020
IBPS इस बार 10वीं वर्ष के लिए क्लर्क परीक्षा आयोजित कर रहा है इसीलिए इसका नाम IBPS CLERK CWE (X) रखा गया है।IBPS क्लर्क CWE 2 लेवल पर आयोजित किये जाते है- प्रिलिमिनरी एंड मैन्स एग्जाम। जो भी उम्मीदवार दोनों एग्जाम में पास करता है उसे इस पोस्ट के लिए चुना जाता है। हम आपको अपने इस पेज पर एग्जाम नोटिफिकेशन, एप्लीकेशन प्रोसेस, एडमिट कार्ड, वेकन्सी आदि की जानकारी देंगे।
आईबीपीएस क्लर्क 2020 परीक्षा तिथि
IBPS CLERK 2020 के लिए परीक्षा तिथियां IBPS द्वारा 1 SEPTEMBER 2020 को नोटिफिकेशन के साथ ही जारी की गयी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क 2020 प्रिलिम की परीक्षा 5th ,12th ,13th DECEMBER 2020 तथा मैन्स की परीक्षा 24 JANUARY 2021 को आयोजित की जायगी। आप इन महत्वपूर्ण तारीख को नोट कर सकते है। परीक्षा का कार्यक्रम नीचे दिया गया है।
IBPS CLERK 2020-2021:महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन की शुरु होने की तारीख | 2 सितम्बर 2020 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 23 सितम्बर 2020 |
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 23 सितम्बर 2020 |
प्री ट्रेनिंग एडमिट कार्ड | 17 नवंबर 2020 |
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग का आयोजन | 23 नवंबर 2020 – 28 नवंबर 2020 |
प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 18 नवंबर 2020 |
प्रारंभिक परीक्षा होने की तारीख | 5 दिसंबर 2020, 12 दिसंबर 2020 और 13 दिसंबर 2020 |
प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट जारी होने की तारीख | 31 दिसंबर 2020 |
मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 12 जनवरी 2021 |
मुख्य परीक्षा होने की तारीख | 24 जनवरी 2021 |
मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जायेगी |
कॉल लेटर जारी होने की तारीख | घोषित की जायेगी |
प्रोविशनल अलॉटमेंट | 1 अप्रैल 2021 |
आईबीपीएस क्लर्क 2020 रिक्तियां
IBPS ने 11 पब्लिक सेक्टर बैंकों में 1557 रिक्त पदों की भर्ती के लिए IBPS क्लर्क 2020 परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना सितंबर 2020 के पहले दिन जारी की है। पिछले वर्ष यह रिक्तियां 12,075 थी। IBPS ने नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही CLERK 2020 (X) रिक्रूटमेंट प्रक्रिया शुरू कर दी है। IBPS उन सभी कैंडिडेट्स को सिलेक्शन का मौका देने जा रहा है जो SBI CLERK और अन्य बैंकों में सेलेक्ट होने से वंचित रह गए है।
- आईबीपीएस क्लर्क 2020 परीक्षा में भाग लेने वाले बैंक
इस बार भाग लेने वाले बैंको की संख्या में कमी आयी है। निम्नलिखित सूची आईबीपीएस क्लर्क 2020 की परीक्षा में भाग लेने वाले बैंकों की है।
बैंक ऑफ़ बड़ोदा | केनरा बैंक | इंडियन ओवरसीज बैंक | यूको बैंक |
बैंक ऑफ़ इंडिया | सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया | पंजाब नेशनल बैंक | यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया |
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र | इंडियन बैंक | पंजाब एंड सिंध बैंक |
- वेतन
आईबीपीएस क्लर्क का मूल वेतन 11,765 रुपये- प्रति माह 42,020 रुपये है। आईबीपीएस क्लर्क वेतन में 11,765 रुपये मूल वेतन है, और शेष वेतन में महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, चिकित्सा भत्ता (2000 रूपए निर्धारित) और परिवहन भत्ता (425 रूपए निर्धारित) शामिल हैं। आईबीपीएस क्लर्क वेतन के संबंध में हाथ में नकद 19,461 रुपये हैं जो शुरू में जुड़ते हैं।
- आईबीपीएस क्लर्क 2020 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्तया प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 1 सितम्बर 2020 अनुसार 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आयु सीमा में छूट
क्रमांक नं. | वर्ग | आयु छूट |
1 | अनुसूचित जाति (SC) /अनुसूचित जनजाति (ST) | 5 वर्ष |
2 | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 3 वर्ष |
3 | विकलांग व्यक्ति (PWD) | 10 वर्ष |
4 | भूतपूर्व सैनिक /विकलांग भूतपूर्व सैनिक | रक्षा बलों में प्रदान की गई सेवा की वास्तविक अवधि + 3 वर्ष (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति से संबंधित विकलांग भूतपूर्व सैनिकों के लिए 8 वर्ष) अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष |
5 | विधवा /तलाकशुदा महिलाये /महिलाये जो कानूनी रूप से अपने पति से अलग हो गयी हो और जिहोने दोबारा शादी नहीं की हो | 9 वर्ष |
6 | 1984 के दंगो से प्रभावित व्यक्ति | 5 वर्ष |
7 | यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के नियमित कर्मचारी /भोपाल सेवा से पीछे हट गए ( केवल मध्य प्रदेश राज्य के लिए ) | 5 वर्ष |
आईबीपीएस क्लर्क 2020 ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2020 के लिए आवेदन 2 सितम्बर 2020 से कर सकते है। उम्मीदवार को आवेदन के दौरान वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए। इसके साथ साथ अपनी नवीनतम फोटोग्राफ ,हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज की स्कैन कॉपी होनी चाहिए। आपको बता दे कि आवेदन से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार IBPS CLERK 2020 भर्ती के लिए 23 सितम्बर 2020 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाना चाहिए ताकि ऑनलाइन लेन देन के लिए सभी दस्तावेज आवश्यक हो।
एप्लीकेशन फॉर्म : आईबीपीएस क्लर्क 2020 एप्लीकेशन फॉर्म यहाँ से भरें।
आईबीपीएस क्लर्क 2020 आवेदन शुल्क
IBPS क्लर्क ऑनलाइन आवेदन के लिए श्रेणी वार फीस संरचना नीचे दी गई है। एक बार भुगतान किए गए शुल्क / सूचना शुल्क किसी भी खाते पर वापस नहीं किए जाएंगे और न ही इसे किसी अन्य परीक्षा या चयन के लिए आरक्षित रखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार आवेदन फीस भरने के बाद ही आवेदन पूर्ण मन जायेगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा। इसके लिए डेबिट कार्ड ,क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते है।
क्रमांक नं. | वर्ग | आवेदन शुल्क |
1 | सामान्य वर्ग /अन्य वर्ग के लिए | 850/- रूपए |
2 | अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति /विकलांग व्यक्ति के लिए | 175/- रूपए |
आईबीपीएस क्लर्क 2020 एडमिट कार्ड
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2020 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 5,12,13 दिसंबर 2020 को किया जायेगा। जिसके लिए उम्मीदवार को एडमिट कार्ड परीक्षा के 10 -15 दिन पहले उपलब्ध कराया जायेगा। उम्मीदवारो को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से आईबीपीएस क्लर्क 2020 एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा क्योकि IBPS CLERK एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी पोस्ट के माध्यम से नहीं जारी की जायेगी। आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करने के लिए उम्मीदवार को रेजिस्ट्रेशन नंबर /रोल नंबर और जन्मतिथि /पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस क्लर्क 2020 एडमिट कार्ड 2 चरण में जारी किये जायेगे :
- ऑनलाइन प्रिलिमिनरी एग्जामिनेशन
- ऑनलाइन मेन्स एग्जामिनेशन
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2020 एग्जाम पैटर्न
- आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा
IBPS CLERK CRP की प्रारंभिक परीक्षा एक ऑनलाइन परीक्षा है जो उम्मीदवार को उनकी योग्यता, बुद्धि और अंग्रेजी के आधार पर परखती है। कुल तीन खंड हैं और उम्मीदवार को मुख्य परीक्षा के दौड़ में आगे बढ़ने के लिए प्रत्येक सेक्शन की कट ऑफ को क्लियर करना होगा। उम्मीदवार को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 60 मिनट दिए जायेगे जिसमे तीन खंड होंगे प्रत्येक खंड के लिए 20 मिनट दिए जायेगे। उम्मीदवारों से 100 अंक के लिए 100 प्रश्न पूछे जायेगे। आप नीचे दी गयी टेबल के माध्यम से अच्छे से समझ सकते है।
क्रमांक नं. | परीक्षणों का नाम | प्रश्नो की संख्या | अधिकतम नंबर | समय अवधि |
1 | अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 | 20 मिनट |
2 | संख्यात्मक क्षमता (NUMERICAL ABILITY) | 35 | 35 | 20 मिनट |
3 | तार्किक क्षमता (REASONING ABILITY) | 35 | 35 | 20 मिनट |
कुल (TOTAL) | 100 | 100 | 60 मिनट |
आईबीपीएस द्वारा तय किए जाने वाले न्यूनतम कट-ऑफ अंक हासिल करके उम्मीदवारों को तीनों परीक्षणों में से प्रत्येक में उत्तीर्ण होना है। आवश्यकताओं के आधार पर आईबीपीएस द्वारा तय की गई प्रत्येक श्रेणी के उम्मीदवारों की पर्याप्त संख्या को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा
IBPS CLERK परीक्षा के परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं देखा गया। IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा अब 190 प्रश्नो का गठन करेगी जिसके लिए उम्मीदवार को इसे 160 मिनट में पूरा करने की जरुरत है।
पहले कंप्यूटर एप्टीटुड और रीजनिंग एबिलिटी सेक्शन अलग से संचालित किये जाते थे लेकिन आईबीपीएस द्वारा इन दोनों वर्गों को एक साथ कर दिया गया है जिसके लिए 50 प्रश्नो का गठन किया जायेगा और इसके लिए 45 मिनट की समय सीमा का निर्धारण किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा और मेन्स परीक्षा दोनों ही हिंदी और इंग्लिश में आयोजित की जायेगी। IBPS MAINS का परीक्षा पैटर्न कुछ इस प्रकार है।
क्रमांक नं. | परीक्षणों का नाम | प्रश्नो की संख्या | अधिकतम नंबर | समय अवधि |
1 | रीजनिंग एबिलिटी /कंप्यूटर एप्टीटुड | 50 | 60 | 45 मिनट |
2 | अंग्रेजी भाषा | 40 | 40 | 35 मिनट |
3 | संख्यातमक क्षमता (NUMERICAL ABILITY) | 50 | 50 | 45 मिनट |
4 | सामान्य /वित्तीय जागरूकता | 50 | 50 | 35 मिनट |
कुल (TOTAL) | 190 | 200 | 160 मिनट |
आईबीपीएस क्लर्क 2020 रिजल्ट
आईबीपीएस परीक्षा के सभी चरण पुरे होने के बाद रिजल्ट की घोषणा करेगा। आईबीपीएस क्लर्क की मुख्य परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारो को रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जायेगे। उम्मीदवार अपने रिजल्ट को IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जा कर देख सकते है। अंतिम राज्यवार मेरिट सूची और श्रेणी वार मेरिट सूची उनके ऑनलाइन मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी। जो उम्मीदवार निर्धारित मेरिट सूची में आते हैं, उनके बाद बैंकों में क्लर्क के पद पर नियुक्ति के लिए विचार किया जाएगा।
आईबीपीएस क्लर्क 2020 नोटिफिकेशन यहाँ से देखे।