IB ACIO 2021 : भारत सरकार के गृह मंत्रालय (एमएचए) ने आईबी एसीआईओ 2021 टीयर -1 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 फरवरी को जारी किया है। गृह मंत्रालय द्वारा इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर (ACIO) टियर 1 परीक्षा के लिए परीक्षा शहर और तारीख से सम्बंधित जानकारी की घोषणा पहले ही 8 फरवरी 2021 को कर दी गयी है।
आपको बता दे कि आईबी एसीआईओ 2021 परीक्षा के लिए आवेदान प्रक्रिया 19 दिसंबर 2020 से आरम्भ हुई और 9 जनवरी 2021 को संपन्न हुई थी। MHA ने IB ACIO 2021 सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी, ग्रेड- II / कार्यकारी, यानी, ACIO-II / कार्यकारी की 2000 रिक्तियों की भर्ती के लिए एक ऑनलाइन टियर -1 परीक्षा आयोजित करेगा। IB ACIO ग्रेड II टियर 1 परीक्षा 18, 19, 20 फरवरी 2021 को आयोजित की जायेगी।
IB ACIO Admit Card 2021 (आईबी एसीआईओ प्रवेश पत्र 2021)
इंटेलिजेंस ब्यूरो 2021 एडमिट कार्ड 15 फरवरी 2021 को जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड से संबधित जानकारी सभी उम्मीदवार को ईमेल या एसएमएस के माध्यम से परीक्षा के दो दिन पहले दे दी जायेगी। परीक्षा पाली से सम्बंधित जानकारी भी उम्मीदवार को परीक्षा तिथि से दो दिन पहले ही दी जायेगी जिसे उम्मीदवार को एडमिट पर भरना होगा। जिन भी छात्र एवं छात्राओं ने IB ACIO ग्रेड II परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे सभी अपना एडमिट कार्ड या कॉल लेटर हमारे इस पेज के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।
IB ACIO 2021 Admit Card /Call Letter :
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 19 दिसंबर 2020 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 9 जनवरी 2021 |
परीक्षा शहर एवं तिथि जारी होने की तिथि | 8 फरवरी 2021 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 15 फरवरी 2021 |
टियर 1 परीक्षा की तिथि | 18, 19, 20 फरवरी 2021 |
टियर 2 परीक्षा की तिथि | घोषित की जायेगी |
इंटरव्यू की तिथि | घोषित की जायेगी |
आईबी एसीआईओ 2021 टियर 1 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?
आप IB ACIO 2021 एडमिट कार्ड हमारे द्वारा बताये जा रहे आसान स्टेप्स को अपनाकर डाउनलोड कर सकते है।
- सबसे पहले आपको इंटेलिजेंस ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर जाने के बाद आपको What’s New में IB ACIO ADMIT CARD 2021 की लिंक दिखाई देगी।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर आईडी /एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड को भरे।
- आईबी एसीआईओ 2021 एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
- उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के सुरक्षित रख सकते है।
- IB ACIO 2021 Grade II Admit Card यहाँ से डाउनलोड करें।
आईबी एसीआईओ परीक्षा पैटर्न 2021 (IB ACIO Exam Pattern 2021)
आईबी एसीआईओ 2021 परीक्षा कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जायेगा।
- टियर 1
- टियर 2
- साक्षात्कार
IB ACIO 2021 Tier 1 Exam
- IB ACIO 2021 टियर 1 परीक्षा 100 अंको की होगी।
- परीक्षा की कुल समय अवधि 60 मिनट है।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक का नकारात्मक मूल्यांकन होगा।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
General Awareness | 20 | 20 |
Quantitative Aptitude | 20 | 20 |
Logical/Analytical/Numerical Ability | 20 | 20 |
English Language | 20 | 20 |
General Studies | 20 | 20 |
Total | 100 | 100 |