हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) यानि कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 10 वीं और 12 वीं के लिए होने वाली ओपन स्कूल परीक्षा के लिए HPSOS Date Sheet 2021 जारी कर दिया है। Himachal Pradesh बोर्ड राज्य में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन करता है। जिसमे से एक परीक्षा स्टेट ओपन स्कूल के छात्र-छात्राओ के लिए आयोजित करायी जाती है। हिमाचल प्रदेश के वे सभी छात्र छात्राएं जिन्होंने मई 2021 में होने वाली HPBOSE स्टेट ओपन बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया था। वे अपनी डेट शीट एचपीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से डाउनलोड कर सकते हैं।
वे छात्र-छात्राएं जिनको आठवीं, दसवीं और बारहवीं की हिमाचल प्रदेश बोर्ड ओपन स्कूल परीक्षा देनी है वे हमारे इस पेज से भी अपनी HPSOS Date Sheet 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। HPBOSE 8वीं और 10वीं की परीक्षा 5 मई 2021 से तथा 12वीं की परीक्षा 6 मई 2021 से ओपन स्कूल की परीक्षा आयोजित कर रहा है। हिमाचल प्रदेश ओपन स्कूल परीक्षा की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारा यह आर्टिकल देख सकते हैं।
HPSOS Date Sheet 2021
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन(HPBOSE) ने अपने राज्य के छात्रों के लिए HPSOS 2021 की डेट शीट जारी कर दी है। यह एचपीएसओएस टाइम टेबल मई 2021 की परीक्षाओं के लिए है। एचपीएसओएस 8वीं परीक्षा और एचपीएसओएस 10वीं परीक्षा 5 मई 2021 से 19 मई 2021 तक चलेंगी और एचपीएसओएस 12वीं परीक्षा 6 मई 2021 से 29 मई 2021 तक आयोजित की जाएगी। Himachal Pradesh ओपन स्कूल टाइम टेबल नीचे दी गयी टेबल से देख सकते हैं।
एचपीएसओएस 8 वीं डेट डेट शीट ( HPSOS 8th Date Sheet 2021 )
तिथि | विषय |
---|---|
5 मई 2021 | अंग्रेजी |
7 मई 2021 | हिंदी |
10 मई 2021 | गणित |
12 मई 2021 | 1.कला (ड्राइंग, चित्रकला एवं अप्लाईड आर्ट) 2.गृह विज्ञान |
15 मई 2021 | विज्ञान |
17 मई 2021 | संस्कृत /पंजाबी |
19 मई 2021 | सामाजिक विज्ञान |
- HPBOSE मिडिल (8 वीं) टाइम टेबल यहाँ से डाउनलोड करें।
एचपीएसओएस 10 वीं डेट डेट शीट ( HPSOS 10th Date Sheet 2021 )
तिथि | विषय |
---|---|
5 मई 2021 | हिंदी |
7 मई 2021 | संस्कृत, उर्दू, पंजाबी |
10 मई 2021 | गणित |
12 मई 2021 | 1. कला-A (स्केल एवं ज्यामिती), 2. गृह विज्ञान, 3. वाणिज्य (एलिमेंट्स ऑफ़ बिजनेस/एलिमेंट्स ऑफ़ बुक कीपिंग एवं एकाउंटेंसी/टाइप राइटिंग हिंदी या अंग्रेजी), 4. अर्थशास्त्र, 5. कंप्यूटर साइंस, 6. ऑटोमोबाइल (NSQF), 7. सिक्योरिटी (NSQF), 8. रिटेल (NSQF), 9. इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी इनेबल सर्विस (NSQF), 10. एग्रीकल्चर (NSQF), 11. हेल्थकेयर (NSQF), 12. ट्रेवल एंड टूरिज्म (NSQF), 13. BFSI (बैंकिंग, फाइनेंस सर्विसेज एंड इन्सुरेंस)(NSQF), 14. टेलीकॉम, 15. फिजिकल एजुकेशन (NSQF) 16. मीडिया एन्ड एंटरटेनमेंट, 17. प्लम्बर (NSQF), 18. ब्यूटी एंड वैलनेस, 19. इलेक्ट्रॉनिक्स (NSQF) 20. अपैरल मेड अप एंड होम फर्निशिंग (NSQF) |
15 मई 2021 | सामाजिक विज्ञान |
17 मई 2021 | अंग्रेजी |
19 मई 2021 | विज्ञान एवं प्राद्योगिकी |
- HPBOSE मेट्रिक (10 वीं) टाइम टेबल यहाँ से डाउनलोड करें।
एचपीएसओएस 12 वीं डेट शीट ( HPSOS 12th Date Sheet 2021 )
तिथि | विषय |
---|---|
6 मई 2021 | Sanskrit |
7 मई 2021 | Hindi |
8 मई 2021 | Chemistry |
10 मई 2021 | English |
11 मई 2021 | Public Administration |
12 मई 2021 | I. Human Ecology II. Family Science (H.Sc) |
13 मई 2021 | Political Science |
15 मई 2021 | Mathematics |
17 मई 2021 | Economic |
19 मई 2021 | I. Accountancy II. Biology |
20 मई 2021 | History |
21 मई 2021 | Geography |
22 मई 2021 | I. Business Studies II. Physics |
24 मई 2021 | I. Automobiles (NSQF) II. Healthcare (NSQF) III. ITES (NSQF) IV. Security (NSQF) V. Retail (NSQF) VI. Agriculture (NSQF) VII. Travel & Tourism (NSQF) VIII. Telecom (NSQF) IX. Physical Education (NSQF) X. BFSI (Banking, Finance Services, and Insurance)(NSQF) XI. Media & Entertainment (NSQF) |
27 मई 2021 | I. Physical Education II. Computer Science (I.P) |
28 मई 2021 | Urdu |
29 मई 2021 | Sociology |
- HPBOSE 12 वीं टाइम टेबल यहाँ से डाउनलोड करें।
कैसे डाउनलोड करें HPSOS Date Sheet 2021?
हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल डेट शीट 2021 जारी कर दी गयी है। आप हमारे द्वारा बताये गए कुछ आसान से स्टेप्स अपना कर अपनी-अपनी कक्षा के अनुसार टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
- एचपीएसओएस डेट शीट 2021 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले hpbose.org पर जाएं।
- Himachal Pradesh स्कूल बोर्ड की साइट के होमपेज पर आपको ऊपर ‘SOS‘ मेनू दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- आप एक नए पेज पर रीडायरेक्ट हो जायेंगे।
- अब ओपन हुए पेज पर आपको ‘SOS Date Sheet‘ पर क्लिक करना है।
- अब आपको यहाँ पर आठवीं (मिडिल), 10 वीं (मैट्रिक) और 12 वीं की टाइम टेबल लिंक दिखाई देगी।
- अपने क्लास के अनुसार दी गयी लिंक पर क्लिक करें।
- अपना HPBOSE Date Sheet डाउनलोड करें।