केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 31 जनवरी 2021 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के 14 वें संस्करण का आयोजन किया था। जिसमे बाद सीबीएसई द्वारा सीटीईटी जनवरी 2021 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गयी है। सभी उम्मीदवार आंसर की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। सीटीईटी आंसर की जनवरी 2021 की लिंक आपको हमारे इस पेज पर उपलब्ध करा दी जायेगी जिसके माध्यम से आप आंसर की आसानी से डाउनलोड कर सकते है। CTET Answer Key 2021 से सम्बंधित और अधिक जानकारी से हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।
CTET Answer Key January 2021
सीटीईटी परीक्षा शिक्षक भर्ती के लिए एक प्रतियोगिता परीक्षा होती है। जो शिक्षक सीटीईटी प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेते हैं वे सरकारी स्कूलों में निकलने वाली टीचर भर्ती के योग्य होते हैं। सीटीईटी परीक्षा जनवरी 2021 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि आंसर की जारी कर दी गयी है, अगर कोई भी उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होते हैं तो वे 1000 रूपए प्रति प्रश्न के हिसाब से उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवार आपत्ति 19 से 21 फरवरी 2021 तक दर्ज कर सकते हैं। सीटीईटी आंसर की जनवरी 2021 से जुड़ी जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे दी गयी टेबल को देखें।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
परीक्षा की तारीख | 31 जनवरी 2021 |
सीटीईटी जुलाई 2020 आधिकारिक आंसर की | 19 फरवरी 2021 |
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 21 फरवरी 2021 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | फरवरी 2021 |
- सीटीईटी आंसर की जनवरी 2021 प्राप्त करने के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
- उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
सीटीईटी आंसर की जनवरी 2021 डाउनलोड करे ?
- उम्मीदवारों को संगठन की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको CTET Answer Key January 2021 की लिंक उपलब्ध होगी।
- होम पेज पर आपको आंसर की पेपर 1 और पेपर 2 सीटीईटी जुलाई 202१ का लिंक दिखाई देगा।
- लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आप सीटीईटी परीक्षा 2021 आंसर की देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।
सीटीईटी रिजल्ट 2021
CTET Result 2021 सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। जो उम्मीदवार सीटीईटी परीक्षा में शामिल होंगे उन सभी उम्मीदवारों को अपने परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखने होंगे। परिणाम जारी होने की कोई तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है। तारीख जारी होते ही आपको इसी पेज पर सूचित कर दिया जाएगा। आप हमारे इस पेज से भी अपने परिणामों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।