CGBSE Time Table 2021: छत्तीसगढ़ बोर्ड प्रत्येक वर्ष 10 वीं और 12 वीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड परीक्षा का आयोजन करता है। जिसके लिए 10 वीं बोर्ड टाइम टेबल 2021 CG और 12 वीं बोर्ड टाइम टेबल 2021 CG अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करता है। छत्तीसगढ़ बोर्ड टाइम टेबल 2021 के अनुसार CGBSE 10 वीं की बोर्ड परीक्षा 15 अप्रैल 2021 से और CGBSE 12 वीं की बोर्ड परीक्षा 3 मई 2021 से आयोजित होगी।
जो भी छात्र-छात्राएं इस वर्ष होने वाली बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे ऑफिसियल वेबसाइट cgbse.nic.in से या फिर हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक से सीजीबीएसई 10 वीं 12 वीं समय सारिणी 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।वे छात्र-छात्राएं जो भी छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे हमारे इस पेज से CGBSE Time Table 2021 प्राप्त कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड टाइम टेबल 2021 (CGBSE Time Table 2021)
छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) रायपुर आमतौर पर दिसंबर माह में 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा समय सारिणी जारी कर देता है लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण परीक्षा के आयोजन देरी से हो रहा है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड 10 वीं की परीक्षा 15 अप्रैल 2021 से शुरू होगी और 1 मई 2021 को समाप्त होगी वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड 12 वीं की परीक्षा 3 मई 2021 से 24 मई 2021 के मध्य आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दिसंबर 2019 को आधिकारिक वेबसाइट पर टाइम टेबल जारी किया था और टाइम टेबल के अनुसार 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा 03 मार्च 2020 से शुरू हुई थी। CGBSE टाइम टेबल 2021 को जानने के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
कक्षा | जारी होने की तिथि |
---|---|
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10 वीं टाइम टेबल | 22 जनवरी 2021 |
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12 वीं टाइम टेबल | 22 जनवरी 2021 |
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10 वीं टाइम टेबल 2021 (CGBSE Time Table 2021 Class 10th)
परीक्षा की तारीख | विषयों के नाम |
15 अप्रैल 2021 | प्रथम भाषा (विशिष्ट) हिंदी (001), अंग्रेजी (011), मराठी (002), उर्दू (008) |
17 अप्रैल 2021 | सामाजिक विज्ञान (300) |
19 अप्रैल 2021 | विज्ञान (200) |
22 अप्रैल 2021 | गणित (100) |
24 अप्रैल 2021 | द्वितीय भाषा व तृतीय भाषा सामान्य अंग्रेजी (411) |
26 अप्रैल 2021 | तृतीय भाषा संस्कृत (512), मराठी (502), बंगाली (503), गुज़राती (504), तेलगू (505), तमिल (506), पंजाबी (507), उर्दू (508), सिंधी (509), मलयालम (510), कन्नड़ (517), उड़िया (518) |
28 अप्रैल 2021 | द्वितीय भाषा व तृतीय भाषा सामान्य हिंदी (401) |
30 अप्रैल 2021 | व्यावसायिक पाठ्यक्रम ऑर्गेनाइज़्ड रिटेलिंग (901), इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (902), ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन (903), हेल्थकेयर (904), एग्रीकल्चर (905), मीडिया एंड इंटरटेनमेंट (906), टेलीकम्यूनिकेशन (907), बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एंड इन्श्योरेंस (BFSI) (908), ब्यूटी एंड वेलनेस (909), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर (910) |
01 मई 2021 | केवल दृस्टिहीन छात्रों के लिए संगीत (161) केवल मूक बधिरों के लिए ड्रॉइंग व पेंटिंग (162) |
- सीजी बोर्ड 10 वीं टाइम टेबल 2021 यहाँ से डाउनलोड करें।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12 वीं टाइम टेबल 2021 (CGBSE Time Table 2021 Class 12th)
परीक्षा की तारीख | विषयों के नाम |
03 मई 2021 | प्रथम भाषा (विशिष्ट) हिंदी (001), अंग्रेजी (002), मराठी (004), उर्दू (005) नवीन पाठ्यक्रम- हिंदी (010) |
05 मई 2021 | इतिहास (110), भौतिक शास्त्र (210), एलिमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट (310), एलिमेंट ऑफ़ साइंस एंड मैथ्स फॉर एग्रीकल्चर (410), ड्राइंग एंड पेंटिंग (510), फ़ूड एंड न्यूट्रिशन (आहार एवं पोषण) (610) नवीन पाठ्यक्रम – इतिहास (101), भौतिक शास्त्र (201), व्यवसाय अध्ययन (302) |
07 मई 2021 | अर्थशास्त्र (140), जीवविज्ञान (231 एवं 831), एप्लाइड इकोनॉमिक्स एंड कमर्शियल जियोग्राफी (331), इंडस्ट्रियल आर्गेनाईजेशन (332), एलीमेंट ऑफ एनीमल हरबैंड्री एंड पोल्ट्री फॉर्मिंग (430), हिस्ट्री ऑफ इंडियन आर्ट (530), एलीमेंट ऑफ साइंन्स (631) नवीन पाठ्यक्रम – जीव विज्ञान (203 एवं 803), अर्थशास्त्र (303) |
10 मई 2021 | गणित (150 एवं 850) नवीन पाठ्यक्रम – गणित (204 एवं 804) |
12 मई 2021 | राजनीति विज्ञान (130), रासायन शास्त्र (220), बुक कीपींग एंड अकाउंटेंसी (320), एप्लाइड इकोनॉमिक्स एंड कामर्शियल जियोग्राफ़ी, इंडस्ट्रियल ऑर्गनाइज़ेशन, कॉप प्रोडक्शन एंड हार्टिकल्चर (420), स्टिल लाइफ़ एंड डिज़ाइनिंग (520), फिज़ियोलॉजी एंड फर्स्ट एड (शारीरिक क्रिया विज्ञान प्राथमिक चिकित्सा) (620), नवीन पाठ्यक्रम – राजनीति विज्ञान (103), रसायन शास्त्र (202), लेखा शास्त्र (301) |
15 मई 2021 | द्वितीय भाषा (सामान्य) हिंदी (051), अंग्रेजी (052), संस्कृत (053) नवीन पाठ्यक्रम – अंग्रेजी (020) |
17 मई 2021 | भूगोल (120), भूगोल नवीन पाठ्यक्रम (102) |
18 मई 2021 | वाणिज्यिक गणित (169 एवं 869) |
19 मई 2021 | रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट (951), इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (952), ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन (953), हेल्थकेयर (954), एग्रीकल्चर (955), मीडिया एंड इंटरटेनमेंट (956), टेलीकम्यूनिकेशन (957), बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एंड इन्श्योरेंस (BFSI) (958) |
20 मई 2021 | मराठी (054), उर्दू (055), पंजाबी (056), सिंधी (057), बंगाली (058), गुजराती (059), तेलुगु (060), तमिल (061), मलयालम (062), कन्नड़ (067), उडिआ (068), पर्यावरण (098) (श्रेणी सुधार वर्ष 2019 के उत्तीर्ण छात्रों के लिए) |
21 मई 2021 | भारतीय संगीत (161), ड्रॉइंग एंड डिज़ाइनिंग (162), नृत्यकला (163), स्टेनो टाइपिंग (164), कृषि (कला) (165), समाज शास्त्र (166), मनोविज्ञान (167), होमसाइंस आर्ट्स (गृह विज्ञान) कला (168) नवीन पाठ्यक्रम – समाज शास्त्र (104), मनोविज्ञान (105) |
22 मई 2021 | संस्कृत (मानविकी) (171), संस्कृत (विशिष्ट) (003) नवीन पाठ्यक्रम – संस्कृत (030) |
24 मई 2021 | कंप्यूटर एप्लीकेशन (कला एवं वाणिज्य) (151) |
- सीजी बोर्ड 12 वीं टाइम टेबल 2021 यहाँ से डाउनलोड करें।
How to download CGBSE Time Table 2021?
सीजीबीएसई बोर्ड टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए आप हमारे द्वारा बताये जाने वाले आसान से स्टेप्स अपना सकते हैं-
- आपको सबसे पहले सीजीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको बहुत सारी लिंक्स दिखाई देंगी।
- होम पेज के सूचना पटल पर आपको आपकी समय सारिणी मिल जाएगी।
- आप अपनी कक्षा के अनुसार दी गयी सीजीबीएसई बोर्ड टाइम टेबल की लिंक पर क्लिक करें।
- आपकी 10 वीं बोर्ड टाइम टेबल 2021 CG तथा 12 वीं बोर्ड टाइम टेबल 2021 CG आपके सामने होगी।
- CGBSE टाइम टेबल 2021 डाउनलोड करें और सेव करें।