बिहार बोर्ड 12 वीं रिजल्ट 2020 | Bihar Board 12th Result 2020: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 24 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर सभी वर्गों – कला, वाणिज्य, विज्ञान और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए बिहार इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षार्थी बिहार बोर्ड 12 वीं परिणाम जांचने के लिए onlinebseb.in पर जाएँ।
BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने आधिकारिक वेबसाइट पर BSEB बिहार कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा की। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 में आने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें। बीएसईबी इंटरमीडिएट आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के परिणाम नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12 वीं रिजल्ट 2020 | Bihar Board 12th Result 2020
इस साल, बिहार कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं के लिए 5.4 लाख लड़कियों सहित लगभग 12.05 लाख परीक्षार्थी उपस्थित हुए। बिहार बोर्ड 12 वीं की परीक्षा इस वर्ष 3 फरवरी से 13 फरवरी 2020 तक राज्य भर के 1,283 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गयी थी। बिहार बोर्ड 12 वीं रिजल्ट 2020 की अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड दसवीं कार्यक्रम | तारीख |
---|---|
पहली परीक्षा | 3 फरवरी 2020 |
अंतिम परीक्षा | 13 फरवरी 2020 |
रिजल्ट | 24 मार्च 2020 |
रिजल्ट : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2020 प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
कैसे देखें बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2020? (How to check Bihar Board 12th Result 2020)
बिहार बोर्ड 12 वीं परिणाम जांचने के लिए आप हमारे द्वारा बताये गए आसान से स्टेप्स अपना सकते हैं।
- बिहार बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebinteredu.in या www.examresults.net पर जाएँ या ऊपर दी लिंक पर क्लिक करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट वाली लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट वाली लिंक पर क्लिक करने पर आपको बीएसईबी 10वीं रिजल्ट और बीएसईबी 12वीं रिजल्ट की लिंक दिखाई देगी।
- बीएसईबी 10वीं रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
- ओपन हुई लिंक पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- आपका रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आपके सामने होगा।
- रिजल्ट की जाँच करें और उसे डाउनलोड कर लें।